its___karan__302 its___karan__302
- Username
- @its___karan__302
- Location
- Tamil Nadu, India
ग़ज़ल दिल की गलियों में गूँजें हैं यादें तुम्हारी, रूह तक को जला देती हैं यादें तुम्हारी। --- रात भर चाँद भी सो न सका इन हवाओं में, सितारों को भी रुला देती हैं यादें तुम्हारी। --- ख़ून अश्क़ों में ढल जाए तो भी कम न हो, ज़हर-सा असर कर जाती हैं यादें तुम्हारी। --- साँस रुक जाए तो क्या मौत क़रीब आ जाए, मगर जीते हुए मार देती हैं यादें तुम्हारी। --- मैंने चाहा कि भुला दूँ हर निशान-ए-वफ़ा, पर हर मोड़ पे बुला लेती हैं यादें तुम्हारी। --- ख़ामोशी भी अब पूछती है मुझसे सवाल, किस तरह से सहता हूँ मैं यादें तुम्हारी
Open on Identityy