Pravin Keshri

Pravin Keshri

Username
@jharkhand.garhwa
Location
Palamu Division, Jharkhand, India

संक्षिप्त जीवन परिचय प्रवीण कुमार केसरी का जन्म 05 अगस्त 1973 को झारखंड की राजधानी राँची में हुआ। इनके पिता श्री राजेन्द्र प्रसाद केसरी एवं माता श्रीमती प्रभावती देवी थीं। प्रारंभिक शिक्षा गढ़वा के चौधराना बाजार स्थित डीएवी मध्य विद्यालय से प्राप्त की, जबकि मिडिल स्कूल की शिक्षा संत जेवियर स्कूल (वर्तमान पलामू हिल व्यू मिडिल स्कूल) से हुई। हाई स्कूल की शिक्षा रामा साहू उच्च विद्यालय, गढ़वा में पूर्ण करने के बाद उच्च शिक्षा हेतु पटना भेजा गया जहाँ इन्होंने बी.कॉम. और एल.एल.बी. की डिग्री प्राप्त की। बचपन से ही सामाजिक विषमताओं और शैक्षणिक राजनीति ने इनकी चेतना को जागृत किया। जातिगत भेदभाव, प्रधानाध्यापक पद की राजनीति और ग्रामीण शोषण ने इन्हें सामाजिक न्याय की ओर प्रेरित किया। इसी क्रम में मिडिल स्कूल के शिक्षक श्री किशोर कुमार से वामपंथी विचारधारा का प्रभाव मिला, लेकिन हिंसा-प्रधान विचारधारा को नकारते हुए इन्होंने झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन को अपनी दिशा बनाई। वर्ष 1989 से श्री केसरी ने झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। गढ़वा में जब झारखंड आंदोलन के लिए जनसमर्थन की कमी पर सवाल उठे, तो उन्होंने ‘हमें झारखंड चाहिए’ की उद्घोषणा कर आंदोलन का बिगुल फूँका। इसके बाद संगठन सचिव, छात्र युवा मोर्चा अध्यक्ष जैसे पदों पर रहकर वे आंदोलन का प्रमुख चेहरा बने। गरीबों और श्रमिकों के लिए आवाज़ उठाने वाले केसरी ने सामंती और शोषणकारी व्यवस्था के खिलाफ आवाज़ बुलंद की। 1995 में आंदोलन के सिलसिले में जेल भी गए, जहाँ उन्होंने बंदियों के मानवाधिकारों के लिए भूख हड़ताल की। अंततः 2000 में झारखंड राज्य की स्थापना हुई, जिसमें श्री केसरी का योगदान रहा। आज जब आंदोलनकारियों के योगदान को मान्यता दी जा रही है, श्री केसरी की संघर्षगाथा प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है

Open on Identityy